पत्नी हत्यारोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुला यह राज़

0
पत्नी की हत्यारोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुला याह राज़
पत्नी की हत्यारोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुला याह राज़

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। कथित अवैध संबंधों के शक में आहत पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गला दबाकर पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने घटना के पांचवें दिन काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है।


ADVERTISEMENTS

क्या है पूरा मामला?

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के पटरानी इलाके में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। 11 नवंबर को सुनीता देवी पत्नी करन सिंह, निवासी हरकिशन, थाना रेहड़ (जिला बिजनौर) ने रामनगर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोती प्रीति देवी की उसके पति अक्षय कुमार ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

परिजनों के अनुसार, प्रीति देवी की शादी करीब तीन साल पहले अक्षय कुमार पुत्र भुवन चंद, निवासी रामनगर, से हुई थी। प्रीति के पिता संजय सिंह का छह महीने पहले और मां का बारह साल पहले निधन हो चुका है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जो इस समय अपने दादा-दादी के साथ रह रहे हैं।


पाँच दिन तक पुलिस की नज़र से बचता रहा आरोपी

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हत्या के बाद अक्षय कुमार फरार हो गया था। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद पुलिस को सफलता मिली और 15 नवंबर को उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी का कबूलनामा

पूछताछ के दौरान अक्षय ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले चार महीनों से किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से आहत था।

अक्षय ने बताया कि:

  • 6 नवंबर को वह अपनी पत्नी प्रीति को वापस अपने साथ ले आया।
  • 9 नवंबर की रात वह प्रीति को अपनी ताई के घर, ग्राम पटरानी ले गया।
  • वहीं गुस्से में आकर उसने प्रीति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
  • वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें