SSP ने किया बनभूलपुरा थाना-चौकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

0
SSP ने किया बनभूलपुरा थाना-चौकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण
SSP ने किया बनभूलपुरा थाना-चौकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने निर्माणाधीन थाना बनभूलपुरा और मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया।


ADVERTISEMENTS

उन्होंने कोतवाली और चौकी के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। सामग्री की गुणवत्ता (मटेरियल क्वालिटी) और मानचित्र का अवलोकन करते हुए, उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

इस निरीक्षण के दौरान संचार पुलिस अधीक्षक नैनीताल रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी थाना बनभूलपुरा सुशील चंद्र जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, उत्तराखंड पेयजल निगम (प्रधान कार्यालय, देहरादून) के सहायक अभियंता जयॉक पाण्डे और वर्क सुपरवाइजर अरविंद चमोली उपस्थित रहे।

इनके अलावा, प्रधान लिपिक हेम चंद्र सती, भवन लिपिक दीपा, पी.आर.ओ. हेमा ऐठानी सहित कार्यदाई संस्थाओं के अन्य सदस्य और पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें