HomeUttarakhandAlmoraराहत की खबर : कोला रणकुना गोहाली मोटर मार्ग के निर्माण का...

राहत की खबर : कोला रणकुना गोहाली मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता हुआ साफ़

ADVERTISEMENTS

विहिप पूर्व जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट ने उठाई मांग

विस उपाध्यक्ष मोहन सिंह से की मुलाकात

सीएनई रिपोर्टर, मानिला/देहरादून। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोला रणकुना गोहाली मोटर मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की।

विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री तथा संबंधित विभाग के मुख्य सचिव से फोन पर वार्ता कर तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने लिखित रूप से भी पत्र भेजने का आश्वासन दिया है ताकि मार्ग निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।

मंगल सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

ज्ञात रहे कि मंगल सिंह बिष्ट विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व सेवा प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के प्रबंधक हैं। वे ग्राम कोला चौतरा के निवासी हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments