HomeAccidentरामलीला देखने गया था परिवार, घर जलकर खाक ! 1.50 लाख का...

रामलीला देखने गया था परिवार, घर जलकर खाक ! 1.50 लाख का नुकसान

ADVERTISEMENTS

नैनीपुल में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां नैनीपुल में सोमवार रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा—तफरी मच गई। यह हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार घर को लॉक करके रामलीला देखने गया हुआ था। प्रभावित का करीब 1.50 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उसका घर पर रखा सामान सहित सब कपड़े लत्ते तक जल गए। घर जलकर खाक हो चुका है।

घर जलकर खाक : सोमवार रात सुयालबाड़ी के नैनीपुल क्षेत्र में एक भीषण अग्निकांड ने अफरा-तफरी मचा दी। सिरसा निवासी गोपाल सिंह जीना के मकान में, जहाँ नवीन तिवारी अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे, शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि यह हादसा तब हुआ जब नवीन तिवारी का पूरा परिवार घर लॉक करके सिरसा में रामलीला देखने गया था, अन्यथा यह दुर्घटना और भी भयानक रूप ले सकती थी।

See Video – बाल-बाल बचा परिवार! घर जलकर खाक

पीड़ित नवीन तिवारी के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में उनका करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। घर में रखे कपड़े-लत्ते, बिस्तर, बर्तन, राशन और अन्य सभी घरेलू सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके हैं। इस भारी नुकसान से परिवार सदमे में है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही क्वारब चौकी इंचार्ज एसआई मनोज अधिकारी, कांस्टेबल गोपाल सिंह बिष्ट और आनंद राणा तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता दीप चुपडाल और अन्य स्थानीय लोगों की मदद से तेजी से पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे आग और फैलने से बच गई।

घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दे दी गई है और आगे की कार्यवाही जारी है। यह घटना एक बार फिर से बिजली के उपकरणों और शॉर्ट सर्किट से बचाव के उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता को दर्शाती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments