HomeUttarakhandNainitalसीएचसी सुयालबाड़ी में अनशनकारियों की प्रशासन से वार्ता विफल

सीएचसी सुयालबाड़ी में अनशनकारियों की प्रशासन से वार्ता विफल

ADVERTISEMENTS

लिखित आदेश की मांग पर अडिग रहे अनशनकारी

अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुयालबाड़ी में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और पुरानी एक्स-रे मशीन बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी धरना जारी रहा और आंदोलनकारियों की एसडीएम व सीएमओ से हुई वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।


🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

धरनारत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सीएचसी सुयालबाड़ी में तत्काल चिकित्सकों की नियुक्ति और पुरानी एक्स-रे मशीन के स्थान पर नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाए जाने की मांग दोहराई।
सीएमओ नैनीताल डॉ. हरीश पांडे ने मंगलवार को एक दंत चिकित्सक सहित तीन डॉक्टर भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारियों ने लिखित आदेश मिलने तक धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।


अनशनकारियों का रुख सख्त

एसडीएम कैंचीधाम मोनिका, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, एसीएमओ डॉ. लक्ष्मण मेहता और कानूनगो नरेश असवाल मौके पर पहुंचे और अनशनकारियों से वार्ता की।
अधिकारियों ने आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि जब तक आदेश की प्रति नहीं मिलेगी, धरना जारी रहेगा।
इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मिला समर्थन

धरना स्थल पर रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्या, जिला पंचायत सदस्य निधि जोशी, तरुण कांडपाल और दीपक सुयाल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। धरना रविवार से लगातार जारी है और अब कल तीसरे दिन में प्रवेश कर जायेगा।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धरना स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग से एसआई मनोज अधिकारी और कांस्टेबल गोपाल बिष्ट तैनात रहे। प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments