HomeUttarakhandNainital"वंदे मातरम" के 150 वर्ष: नैनीताल के नथुवाखान रेंज कार्यालय में गूँजा...

“वंदे मातरम” के 150 वर्ष: नैनीताल के नथुवाखान रेंज कार्यालय में गूँजा राष्ट्रगीत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, नैनीताल जिले के रेंज कार्यालय उत्तरी गौला, नथुवाखान परिसर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनक्षेत्रधिकारी (RFO) विजय चंद्र भट्ट के कुशल निर्देशन में वन विभाग के कर्मचारियों ने भावपूर्ण ढंग से इस अमर राष्ट्रगीत का गायन किया।

वनक्षेत्रधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में ‘वंदे मातरम‘ को मात्र एक गीत नहीं, बल्कि “भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा” बताया। उन्होंने कहा कि इस गीत ने न केवल आजादी की लड़ाई में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि भारतीय भाषाओं के साहित्य को भी मजबूती प्रदान की और नए आयाम दिए।

महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1874 में रचित यह गीत, आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जीवित रखता है। भट्ट ने इस बात पर जोर दिया कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि आजादी की एक संपूर्ण संघर्ष गाथा है।

इतिहास को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि यह गीत पहली बार 1896 में कलकत्ता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। बहुत जल्द ही, यह राष्ट्र प्रेम का प्रतीक गीत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीय क्रांतिकारियों का मुख्य उद्घोष बन गया। बच्चे, युवा, व्यस्क और यहाँ तक कि भारतीय महिलाओं की जुबां पर भी आजादी की लड़ाई का एकमात्र नारा ‘वंदे मातरम’ गूंजता था।

इस कार्यक्रम में वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें वन दरोगा हरतोला पद्मादत्त पांडे, वन दरोगा पहाड़पानी मेलकानी, कृपाल सिंह राणा, बृजेश विश्वकर्मा, संजय टम्टा, और वन रक्षक सुनील, अभय, वीरपाल, गौरव सहित कार्यालय स्टाफ रोहित, पंकज और कुन्दन शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments