HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पार्किंग अनियमितता पर DM सख्त, CNDS अधिकारी पहुंचे

अल्मोड़ा पार्किंग अनियमितता पर DM सख्त, CNDS अधिकारी पहुंचे

ADVERTISEMENTS

01 सप्ताह में सुधारीकरण शुरू होगा

अल्मोड़ा। नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप बनी पार्किंग के निर्माण में अनियमितताओं और बदहाली को लेकर भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल की शिकायत के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने तुरंत कार्रवाई की है। CNDS अधिकारी पार्किंग का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने पार्षदों से भी वार्ता की। साथ ही एक सप्ताह एक सप्ताह में पार्किंग सुधारीकरण कार्य शुरू करने का फैसला लिया गया।

शिकायत में कहा गया था कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है। पार्षदों ने निरीक्षण में पाया था कि फर्श की सीमेंट परतें उखड़ चुकी हैं, सरिया दिख रही है, और प्लास्टर जगह-जगह से झड़ रहा है, जो घटिया सामग्री और भारी लापरवाही को दर्शाता है।

निर्माण में मिलीं ये गंभीर खामियां:

  • फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ी हुई और सरिया नजर आ रही है।
  • प्लास्टर का झड़ना।
  • वाहनों को धूप-वर्षा से बचाने के लिए छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं।
  • सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरण नदारद।
  • वर्षा जल निकासी की नालियां पूरी तरह जाम, जिससे बरसात में पानी और कीचड़ भर जाता है।

जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन

भाजपा शिष्टमंडल की चेतावनी के बाद, जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने मामले का स्वयं संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (CNDS) के प्रोजेक्ट मैनेजर को तुरंत अल्मोड़ा बुलाकर अविलंब पार्किंग सुधारीकरण के निर्देश दिए।

1 सप्ताह में शुरू होगा सुधारीकरण कार्य

जिलाधिकारी के आदेश पर, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर हरि प्रकाश आज अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने भाजपा शिष्टमंडल, जिसमें पार्षद अमित शाह मोनू और अर्जुन बिष्ट शामिल थे, के साथ पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने एक सप्ताह में पार्किंग सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

पार्षद अमित शाह मोनू ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे सुधारीकरण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे ताकि कार्य उच्च गुणवत्ता का हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर सीएनडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर हरि प्रकाश, पार्षद अमित शाह मोनू, पार्षद अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी और ग्राम प्रधान विनोद जोशी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments