सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां ट्रैफिक पुलिस ने शीतकालीन मौसम को देखते हुए अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह नये नियम 03 नवंबर 2025 से लागू होंगे। ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन निम्नवत् है:—
1- माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 08 बजे से सायं 07 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस अवधि में समस्त चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेंगे।
2- एलआर शाह रोड पर शिखर से एनटीडी की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें। यह व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक लागू रहेगी।
3- लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। यह व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 07बजे तक लागू रहेगी।
4- लक्ष्मेश्वर तिराहा से शिखर की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, यह व्यवस्था प्रातः 08 बजे से सायं 07 बजे तक लागू रहेगी।
5- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी।
































