HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : पिकअप से 8 लाख से अधिक का 32.910 किलो...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : पिकअप से 8 लाख से अधिक का 32.910 किलो गांजा बरामद

धरे गए तस्कर मलकीत और राजा

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के सौदागरों पर सख्त एक्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा : पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। भतरौजखान पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने तड़के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी पिकअप से लगभग 8.22 लाख रुपये मूल्य का 32.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों तस्कर काशीपुर की ओर गांजा लेकर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd

गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे राजा और मलकीत

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा (25 वर्ष) निवासी डीएवी स्कूल बेरिया रोड, बाजपुर, उधम सिंह नगर और मलकीत सिंह (32 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-1, कुमाऊं कालोनी, थाना काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर पिकअप वाहन संख्या यूके-06-सीबी-7518 में गांजा भरकर काशीपुर जा रहे थे। भिकियासैंण चौकी के पास वाहन की तलाशी के दौरान तीन कट्टों में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में मलकीत सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह इसी माह 11–12 अक्टूबर को भी गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे, लेकिन पुलिस पीछा करने पर वे स्विफ्ट कार छोड़कर भाग गए थे। हरजीत सिंह को हाल ही में रामनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस अब गांजा की सप्लाई चेन और खरीददारों की जानकारी जुटा रही है।

मामला दर्ज, वाहन सीज

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौजखान में मुकदमा धारा 8/20/60 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है।

एसएसपी का जीरो टॉलरेंस एक्शन जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी पर सघन चेकिंग व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय जोशी (चौकी प्रभारी भिकियासैंण), हेड कांस्टेबल शमीम अहमद (भतरौजखान थाना), हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार (एसओजी अल्मोड़ा) और कांस्टेबल गणेश दत्त (एसओजी अल्मोड़ा) शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments