HomeUttarakhandDehradunअस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने जहर का इंजेक्शन लगा कर ली आत्महत्या

अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने जहर का इंजेक्शन लगा कर ली आत्महत्या

ADVERTISEMENTS

सुसाइड नोट में बाइक और बहन की शादी का जिक्र

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बड़े अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में ज़हर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने बाएं हाथ में कैनुला लगाकर इस भयावह कदम को अंजाम दिया। पुलिस को मौके से एक मार्मिक सुसाइड नोट, दो खाली सिरिंज और एक ज़हरीले पदार्थ की खाली शीशी बरामद हुई है।

मृतक की पहचान अशोक (32), पुत्र प्रकाश चंद, निवासी भद्रकाली, कंडोली के रूप में हुई है, जो लंबे समय से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में नर्सिंग विभाग में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, बिस्तर के पास मिले सुसाइड नोट में अशोक ने अपने पिता से माफी मांगी और लिखा, “पापा, मैंने आपका दिल दुखाया, मुझे माफ करना। मेरी मोटरसाइकिल का ध्यान रखना, उसे आप चलाना। मेरे अकाउंट से रुपये निकालकर बहन की शादी करना।”

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

युवक ने नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने अपने मोबाइल और ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड भी लिख दिए ताकि परिवार को कोई परेशानी न हो।

देर रात सामने आई घटना

घटना गुरुवार रात की है। परिवार के लोगों ने बताया कि देर रात जब अशोक ने अपने कमरे का दरवाज़ा नहीं खोला, तो उन्हें शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने अशोक को बिस्तर पर मृत पाया। परिवार के सदस्यों ने नब्ज़ चेक की, जो बंद हो चुकी थी। इसके बाद अशोक के पिता प्रकाश चंद ने बिधौली चौकी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस और बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मिली दो खाली सिरिंज, ज़हरीले पदार्थ की शीशी और मोबाइल फोन को ज़ब्त कर लिया गया है। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments