HomeAccidentलग्जरी बस में भीषण आग, जिंदा जले 20 लोग, चीखों से दहला...

लग्जरी बस में भीषण आग, जिंदा जले 20 लोग, चीखों से दहला माहौल !

ADVERTISEMENTS

कुरनूल, आंध्र प्रदेश: हैदराबाद से सपनों की नगरी बेंगलुरु जा रहे यात्रियों के लिए शुक्रवार की सुबह एक भयानक त्रासदी लेकर आई। कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कावेरी ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस में भीषण आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि गहरी नींद में सो रहे यात्रियों को बचने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी बस शोलों में बदल गई।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस मिनटों में जलकर राख हो गई, जिसमें 19 ज़िंदगीयां अंदर ही दम तोड़ गईं। बस से टकराने वाले बाइक सवार की भी मौके पर ही मौत हो गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कैसे हुई यह घटना ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुरनूल शहर के बाहरी इलाके उलिंडकोंडा के पास यह दुर्घटना तब हुई जब हैदराबाद से आ रही बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और ईंधन टैंक से टकरा गई, जिससे तुरंत आग भड़क उठी। आग की लपटों ने स्लीपर कोच को चंद पलों में अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई।

खौफनाक मंज़र और जाम हुए दरवाजे

हादसे के वक्त ज़्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग देखकर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन बस का मुख्य दरवाजा शॉर्ट सर्किट के कारण जाम हो गया। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया कि बस में शीशे तोड़ने के लिए कोई सेफ्टी हैमर भी नहीं था। कुछ भाग्यशाली यात्री खिड़कियाँ तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई अंदर ही फँस गए। मृतकों में ज़्यादातर 25 से 35 वर्ष के थे।

हादसे के तुरंत बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल ले जाया गया है।

कैसे हुई यह विनाशकारी घटना?

विवरणतथ्य
बस रूटहैदराबाद से बेंगलुरु
दुर्घटना स्थलNH-44, चिन्नाटेकुर, कुरनूल
हादसे की वजहबस की टक्कर दोपहिया वाहन से हुई।
आग लगने का कारणटक्कर के बाद बाइक बस के नीचे घुस गई और सीधे ईंधन टैंक से टकराई, जिससे तुरंत भीषण आग भड़क उठी।
मृतकों की संख्या19 यात्री और बाइक सवार शिवशंकर समेत कुल 20 मौतें।
घायल21 यात्री (आपातकालीन द्वार तोड़कर निकले)

पूरे राज्य में शोक की लहर

इस हृदय विदारक घटना से पूरे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शोक और चिंता का माहौल है। मृतकों के परिवार सदमे में हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जली हुई लाशों की पहचान डीएनए रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की निजी बसों में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। महज 10 दिन पहले राजस्थान के जैसलमेर में भी एसी स्लीपर बस में आग लगने से 22 यात्रियों की मौत हो गई थी, जहां गेट लॉक हो जाने के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments