HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एसएसपी के सख्त निर्देश, दीपावली को लेकर पुलिस चौकन्नी

अल्मोड़ा: एसएसपी के सख्त निर्देश, दीपावली को लेकर पुलिस चौकन्नी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: दीपावली पर्व को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस चौकस हो गई है। उन्होंने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में फोर्स तैनात की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

जनपद मुख्यालय समेत जिले की प्रमुख बाजारों में पिकेट, गश्त, पेट्रोलिंग ड्यूटियों पर जवान तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी बाजारों की निगरानी की जा रही है और संदिग्ध व अराजक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। पटाखा बाजारों के निकट फायर टैंडर तैनात किए गए हैं। एसएसपी के निर्देशों के अनुरूप धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्वों के दौरान सुदृढ़ कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पैदल गश्त, चीता मोबाईल, पिकेट व बैरिकेट्स ड्यूटियों पर जवान सक्रियता के साथ मुस्तैद हैं। कानून एवं शान्ति व्यवस्था को भंग करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के प्रवेश मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments