HomeUttarakhandNainitalदीपावली: एसएसपी नैनीताल ने 'वीरांगना' संस्था के बच्चों संग मनाई खुशियां

दीपावली: एसएसपी नैनीताल ने ‘वीरांगना’ संस्था के बच्चों संग मनाई खुशियां

ADVERTISEMENTS

400+ बच्चों को शिक्षा की राह पर मोड़ा

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दिवाली के शुभ पर्व पर, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित वीरांगना संस्था में अध्ययनरत बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं। एसएसपी ने बच्चों को मिठाई खिलाई और उन्हें भिक्षावृत्ति छोड़कर शिक्षित होने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी मीणा ने संस्था की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से बच्चों के उत्थान के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान, उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

403 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा गया

वीरांगना संस्था के संचालकों ने बताया कि उन्होंने यह कार्य वर्ष 2013 से शुरू किया था। संस्था में वर्तमान में 27 बच्चे पंजीकृत हैं। सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि पुलिस के सहयोग से अब तक 403 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर स्कूलों में दाखिला दिलाया जा चुका है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

‘ऑपरेशन मुक्ति’ के तहत जारी है बच्चों का पुनर्वास

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि नैनीताल पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए लगातार ‘ऑपरेशन मुक्ति’ और ऑपरेशन स्माइल’ जैसे विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का लक्ष्य इन बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने वीरांगना संस्था के टीम लीडर और सदस्यों के प्रयासों की जमकर सराहना की और भिक्षावृत्ति उन्मूलन में पुलिस के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वीरांगना टीम के अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार, गुंजन बिष्ट, मोनिका (समन्वयक), भूपेंद्र सिंह ऐरी (शिक्षक) समेत संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments