HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गर्भवती की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, एडीएम फिरमाल...

अल्मोड़ा : गर्भवती की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, एडीएम फिरमाल जांच अधिकारी नामित

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विगत 20 अगस्त को गर्भवती महिला आशा देवी पत्नी मुन्ना सिंह निवासी ग्राम कटारमल कोसी हवालबाग, अल्मोड़ा की हुई मृत्यु के वास्तविक कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। इस हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट बी०एल० फिरमाल, को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर सीमा विश्वकर्मा, एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, गोविंद सिंह मेहरा चिकित्सालय, रानीखेत डॉ डी०एस० नेई, उक्त मजिस्ट्रीयल जांच में अपर जिला मजिस्ट्रेट/जांच अधिकारी को पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को निर्देश जारी किये हैं कि वे उक्त घटना के समस्त पहलुओं की गहनतापूर्वक जांच कर अपनी प्रारम्भिक जांच आख्या 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments