HomeBreaking Newsहल्द्वानी में होगी स्नातक परीक्षा नकल प्रकरण पर जांच आयोग की जनसुनवाई

हल्द्वानी में होगी स्नातक परीक्षा नकल प्रकरण पर जांच आयोग की जनसुनवाई

ADVERTISEMENTS

पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने पर ज़ोर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान सामने आए कथित नकल प्रकरण की जांच अब जनता के बीच खुले मंच पर होगी। इसके लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री यू.सी. ध्यानी कर रहे हैं, 3 और 4 अक्टूबर 2025 को हल्द्वानी के सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई एवं जन संवाद का आयोजन करेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि आयोग की इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों, नागरिकों और अन्य हितधारकों की शिकायतों एवं सुझावों को सीधे आयोग तक पहुँचाना है। इससे जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में मदद मिलेगी।

सुनवाई का कार्यक्रम

  • 03 अक्टूबर (शुक्रवार): सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई व जन संवाद।
  • 04 अक्टूबर (शनिवार): सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई व जन संवाद।

बृहस्पतिवार को ही न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी हल्द्वानी पहुँच चुके हैं।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे आयोग के समक्ष रखें ताकि जांच की प्रक्रिया निष्पक्ष और भरोसेमंद साबित हो सके।

यह भी पढ़िए — प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, नहीं आई 108

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments