HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के अथक प्रयासों से मिला सामाजिक न्याय

अल्मोड़ा: मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के अथक प्रयासों से मिला सामाजिक न्याय

👉 द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन शताब्दी समारोह भव्यता के साथ संपन्न
👉 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित, पुस्तक व स्मारिकाओं का विमोचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन शताब्दी समारोह भव्यता से संपन्न हुआ। रैमजे इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में वक्ताओं ने समाज सुधार के लिए मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने अथक प्रयास किए। उन्होंने महान समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के कार्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ाने पर बल दिया। समारोह में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया और एक पुस्तक व दो स्मारिकाओं का विमोचन हुआ।

मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय की कठिन परिस्थितियों में सम्मेलन कर सामाजिक न्याय मांगा था।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला के लिए राज्य सरकार ने पूर्व में तीन बार धन दिया, किंतु पूर्व पालिकाध्यक्षों ने इस धन से कर्मचारियों को वेतन बांट दिया गया। इसके बावजूद भी सरकार ने धर्मशाला का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने सामाजिक न्याय के लिए द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन आयोजित किया और उसी का परिणाम है कि शिल्पकार समाज के लोगों को पढ़ने का मौका मिला और भूमिहीनों को भूमि मिली, लेकिन अभी भी बहुत भूमिहीनों को एकजुट होकर मालिकाना हक दिलाना जाना होगा। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के नाम पर गरूड़ाबांज में शिल्प उन्नयन संस्थान का शिलान्यास किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के जाते ही आगे के काम ठप पड़े हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से अनुरोध किया कि सरकार से इस संस्थान के कार्य को सुचारु कराने के लिए दबाव बनाएं। अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हरिद्वार में शिल्पकार समाज के समाज सुधारों के नाम पर एक भवन बनाया जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी शिल्पकार समाज सुधारकों की मूर्ति लगेगी। अंत में संरक्षक दया शंकर टम्टा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुंदर लाल आर्या, डॉ. रचना टम्टा व शैलेंद्र टम्टा ने संयुक्त रूप से किया।
————————
सांस्कृतिक जुलूस से आगाज

बीते रविवार को आयोजन की शुरुआत बीते रविवार को चौघानपाटा में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ और विशाल सांस्कृतिक जूलूस निकाला, जो रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में पहुंचकर समारोह में तब्दील हो गया। तत्पश्चात चंद्रशेखर आर्य, रमेश लाल और पीयूष कुमार की टीम ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत कर उनका जीवन परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संरक्षक दयाशंकर टम्टा ने द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन शताब्दी समारोह के विषय में विचार रखे। संयोजक संजय कुमार टम्टा ने अतिथियों का स्वागत करते शिल्पकार सम्मेलन की ऐतिहासिकता पर विस्तार से विचार रखे। सभी अतिथियों को ताम्र पत्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर ध्रुव टम्टा के निर्देशन में तैयार मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के जीवन व द्योलीडांडा शिल्पकार सम्मेलन पर आधारित नाटक घुगुतीया लोक सांस्कृतिक मंच के निर्देशक कुंवर राज की टीम ने प्रस्तुत किया गया और एड. महेश प्रसाद टम्टा लिखित पुस्तक ‘एक महानायक: मुंशी हरि प्रसाद टम्टा’, मनवर लाल भारती लिखित स्मारिका ‘शिल्पकार समाज के अग्रदूत उत्तराखण्ड के अम्बेडकर राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा’ व प्रकाश चंद्र आर्या संपादित स्मारिका ‘उत्तराखण्ड शिल्पकार समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक’ का विमोचन किया गया।
—————————
उत्कृष्ट कार्य पर कई सम्मानित

कार्यक्रम में आयोजन समिति ने सामाजिक, साहित्य, पत्रकारिता, कला व शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य वाले लोगों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। पत्रकारिता के लिए समता अखबार के संपादक दया शंकर टम्टा व साहित्य लेखक के लिए मनवर भारती व सामाजिक कार्यों व पत्रकारिता के लिए प्रकाश चंद्र आर्या, कला के क्षेत्र में संजय राजेश्वरी, निशा टम्टा व मयंक टम्टा, ताम्र शिल्प के लिए देवेंद्र टम्टा समेत करीब एक दर्जन ताम्र शिल्पियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को 21 बिंदुओं का प्रस्ताव सौंपा गया।
ये रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर निगम मेयर अजय वर्मा, महेंद्र प्रकाश, करम राम, रघुनाथ लाल आर्या, विकास कुमार, डीआर बाराकोटी, डॉ. जीत राम, ललित फर्वाण, रेनू टम्टा, अनूप कुमार पाठक, डॉ. जितेंद्र बुटोया, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, सावन टम्टा, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. मोहित टम्टा, प्रकाश चंद्र आर्या, नंद किशोर टम्टा, सुभाष चंद्र, सुधीर कुमार, नवीन त्रिकोटी, रवि शंकर टम्टा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, कुमाऊं मण्डल गढ़वाल मंल के सभी जनपदों से सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी व राजनैतिक संगठनों के लोग पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments