HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां भरभराकर गिरा पेड़, रास्ता हुआ बन्द !

अल्मोड़ा : यहां भरभराकर गिरा पेड़, रास्ता हुआ बन्द !

ADVERTISEMENTS

यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन एवं पार्षद अमित साह ‘मोनू’ पहुंचे मौके पर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कल रात ख़ुटखुनी भैरव मंदिर के नीचे एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में मार्ग अवरुद्ध हो गया और विद्युत लाइन भी टूट गई। सुबह लगभग 6:30 बजे इसकी सूचना यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन एवं पार्षद अमित साह ‘मोनू’ को मिली।

अमित साह ने तुरंत आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल को जानकारी दी, जिसके बाद आपदा प्रबंधन, फायर विभाग और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मिलकर पेड़ को हटाया और यातायात बहाल किया। साथ ही विद्युत आपूर्ति को भी सुचारू रूप से पुनः चालू किया गया।

इस मौके पर यूथ रेडक्रॉस ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं पार्षद अभिषेक जोशी, फायर टीम से किशन सिंह, विपिन बडोला, आकांक्षा, चांदनी, आपदा टीम से भुवन चंद्र कांडपाल, गोविंद सिंह सतवाल, विद्युत विभाग से लक्ष्मण सिंह घुघुतियाल, भुवन साह सहित कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे और सहयोग किया। स्थानीय नागरिकों ने यूथ रेडक्रॉस और प्रशासनिक टीम की तत्परता की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments