सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। स्वास्थ्य सेवाओं में की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित करते हुए कायाकल्प पुरस्कार 2024-25 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष विशेष श्रेणी पर्यावरण मैत्री वर्ग में CHC गरमपानी (नैनीताल) ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
ADVERTISEMENTS
प्रदेश स्तरीय विजेता
जिला चिकित्सालय वर्ग: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर (प्रथम स्थान)
जिला चिकित्सालय बी.डी. पांडे एवं CHC सुयालबाड़ी – सांत्वना पुरस्कार
PHC ओखलकांडा – जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हिम्मतपुर (रामनगर) – जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार
इन उपलब्धियों ने एक बार फिर साबित किया कि नैनीताल जनपद के स्वास्थ्य संस्थान स्वच्छता, गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
👉 यह सम्मान न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को दर्शाता है बल्कि पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।