हादसा : कौसानी में दृष्टिहीन व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत

0
दृष्टिहीन व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत
दृष्टिहीन व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत (Demo Pic)

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी। कौसानी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक दृष्टिहीन व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अस्पताल में समय पर चिकित्सक मौजूद रहते तो उसकी जान बच सकती थी। इस घटना से क्षेत्र में रोष फैल गया है।


ADVERTISEMENTS
Blind Man Falls into Gorge, Dies

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांग 37 साल के कुंदन सिंह कुंवर (पुत्र गमोहन सिंह कुंवर), निवासी ग्राम सोली (कौसानी) शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह मोटर मार्ग से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। चलते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे रोड से नीचे खड्ड की ओर फर्श पर गिर गए। गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया। लेकिन वहां उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों का आरोप: डॉक्टर मौजूद नहीं थे

ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय तीनों में से एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था।
लोगों का कहना है कि समय पर उपचार न मिलने से कुंदन सिंह की जान चली गई। इस पर जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, पूर्व प्रदेश सह संरक्षक नीरज नेगी, ग्राम प्रधान किशन कुमार, अशोक कुमार, अनिल राणा, अनिल भंडारी, राजेंद्र कुमार, सुंदर सिंह नयाल समेत कई लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराज़गी जताई।

जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि कौसानी अस्पताल में लगातार अव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अगले दिन अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन का पक्ष

सीएचसी बैजनाथ के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव पांगती ने बताया कि

“चोटिल व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उस समय डॉक्टर आरोग्य शिविर में गए हुए थे। सूचना मिलते ही डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और जांच की, लेकिन तब तक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।”

यह भी पढ़िए : क्वारब में रात को आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें