HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गर्भवती की मौत को लेकर एनएसयूआई आक्रोशित, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला...

अल्मोड़ा: गर्भवती की मौत को लेकर एनएसयूआई आक्रोशित, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में यहां गर्भवती महिला आशा देवी की मौत प्रकरण पर आक्रोश पनपने लगा है। शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चैघानपाटा में नारेबाजी की और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने गैरसैंण में गत दिनों एक गर्भवती महिला की मौत का मामला भी उठाया। पुतला दहन कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव विपुल कार्की, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप, नितिन रावत, संजू सिंह, अमित बिष्ट, भानु बिष्ट, सुनील ग्वाल, दीक्षांत कोरंगा, रक्षित साह, आदित्य कार्की, लोकेश सुप्याल, संजीव कर्मयाल आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

समय पर उपचार मिलता तो बच जाती आशा…..पढ़ने के लिए क्लिक करें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments