हल्द्वानी । उत्तराखंड हैल्थ डिपार्टमेंट का कोरोना बुलेटिन आ गया है। आज प्रदेश में कोरोना के 483 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों को कुल आंकड़ा 14566 पहुंच गया है। इसके अलावा 345 लोग ठीक हो कर हास्पिटलों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। इस प्रकार ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 10021 हो गई है, जबकि अब तक राज्य में 195 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 4296 लोगों का अलग अलग चिकित्सालयों में चल रहा है। शनिवार को हरिद्वार में 133, नैनीताल में 97,देहरादून में 82, उधम सिंह नगर में 81, अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में दो, चमोली में चार, चंपावत में एक, पौड़ी गढ़वाल में तीन, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में तीन और उत्तरकाशी में 41 मामले सामने आए।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


