सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला
जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक भगवान चंद्र भट्ट की माता हंसी देवी (59 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हंशी देवी के निधन पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, सुभाष पांडे, गौरव पांडे, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, प्रकाश भट्ट, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह, महेंद्र मेहरा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, हरीश दरमवाल, रवि बनौला, मुकेश भट्ट, शिवराज सिंह, गोपाल सिंह मेहता आदि शामिल रहे।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


