HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में विश्व हिंदू परिषद ने किया खानपुर विधायक का पुतला दहन

रानीखेत में विश्व हिंदू परिषद ने किया खानपुर विधायक का पुतला दहन

गौ वंश हत्यारों के पक्ष में बयान देने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने गौ वंश हत्यारों के पक्ष में बयान देने वाले खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करते हुए उनका पुतला दहन किया।

शुक्रवार दोपहर गांधी चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म की देवभूमि हरिद्वार में गौ वंश की तस्करी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़े गए गौ वंश तस्करों को विधायक उमेश कुमार खुलेआम संरक्षण दे रहे हैं, जो सनातन धर्म के लिए गंभीर आघात है।

जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर किसी भी कीमत पर गौ हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि ऐसा दोबारा हुआ तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नवल पांडे, उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह मनराल, कैलाश अधिकारी, गिरीश भगत, मनोज अग्रवाल, कमल आर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments