HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को मातृशोक, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को मातृशोक, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कार्यरत अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार गौतम की माता चंपा देवी का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष की उम्र की थीं। उन्होंने बीती सोमवार सांय अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर यहां पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, जगदीश जोशी, प्रकाश पांडे, चंदन नेगी, चंद्रशेखर द्विवेदी, डीके जोशी, नवीन उपाध्याय, किशन जोशी आदि ने अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इधर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने एक शोकसभा कर गहरा दुख जताया। शोकसभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। शोक सभा में यूनियन के सुरेश तिवारी, अशोक कुमार पाण्डे, हरीश भण्डारी, गोपेश उप्रेती, अमित उप्रेती, दयाकृष्ण काण्डपाल, सोनू सिजवाली, निर्मल उप्रेती, उदय किरौला आ​दि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments