सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ADVERTISEMENTS
इस धरने के माध्यम से कहा गया कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए एवं स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्ववत स्थानीय निकाय को देने चाहिए। धरना-प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, रमेश सिंह नेगी, हेम चंद्र जोशी, प्रतेश कुमार पांडे, ललित मोहन पंत, प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, रोबिन मनोज भंडारी, अख्तर हुसैन, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, संजय दुर्गापाल, मनोहर सिंह नेगी, चंद्रशेखर बनकोटी आदि शामिल रहे।