HomeUttarakhandAlmoraक्वारब में छोटे वाहनों के लिए खुला मार्ग, यात्रियों को मिली बड़ी...

क्वारब में छोटे वाहनों के लिए खुला मार्ग, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नैनीताल—अल्मोड़ा के सीमावर्ती क्वारब में भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 109 आखिरकार छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। एनएच की टीम की कड़ी मेहनत और भारी मशीनों की मदद से यह रास्ता एक बार फिर सुगम हो सका है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

रविवार दोपहर क्वारब के डेंजर जोन में रास्ते को वन-वे करते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। इस मुश्किल कार्य को पूरा करने के लिए एनएच रानीखेत के सहायक अभियंता गिरीश पांडे, जूनियर इंजीनियर जगदीश पपनै, और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। पुलिस वॉलंटियर अंकित सुयाल, अल्मोड़ा पुलिस और क्वारब चौकी के जवानों ने यातायात को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल, पुलिस की निगरानी में ही वाहनों को निकाला जा रहा है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। क्षेत्रीय जनता ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए एनएच के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। यह मार्ग खुलने से अब यात्रियों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और परेशानी दोनों बचेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments