HomeAccidentबेतालघाट : गधेरे में बाइक समेत बहे वन दरोगा का शव रात...

बेतालघाट : गधेरे में बाइक समेत बहे वन दरोगा का शव रात दो बजे बरामद

ADVERTISEMENTS

SDRF Rescue Operation

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/बेतालघाट

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते उफनाए डोलकोट गधेरे में बाइक समेत बहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट का शव बुधवार देर रात दो बजे SDRF टीम ने बरामद कर लिया। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब देवेंद्र सिंह खैरना बाजार से अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल गांव निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट बेतालघाट रेंज में वन दरोगा के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात्रि करीब 8 बजे वह एक साथी युवक के साथ बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित डोलकोट गधेरे को पार करते समय अचानक तेज बहाव में आकर उनकी बाइक फिसल गई और दोनों युवक पानी में गिर गए।

साथी युवक किसी तरह ऊपर की ओर अटक गया और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तेज बहाव में बह चुके देवेंद्र की तलाश तत्काल शुरू कर दी गई।

SDRF और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू, जेसीबी से डायवर्ट किया गया पानी

सूचना मिलते ही कैंचीधाम तहसील प्रशासन, बेतालघाट पुलिस और SDRF की छड़ा इकाई मौके पर पहुंची। अंधेरा और पानी का तेज बहाव सर्च ऑपरेशन में बड़ी बाधा बना। राहत दल ने दो लोडर मशीनों की सहायता से गधेरे का बहाव डायवर्ट करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद रात्रि करीब दो बजे देवेंद्र का शव गधेरे के बीचोंबीच फंसा हुआ मिला। SDRF ने शव को बाहर निकाला और राजस्व पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा।

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मोहम्मद शकील अहमद सहित दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने सरकार से इस खतरनाक गधेरे पर स्थायी पुल निर्माण की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments