HomeBreaking NewsPWD महिला इंजीनियर को भेजे जा रहे गंदे लेटर ! पुलिस तक...

PWD महिला इंजीनियर को भेजे जा रहे गंदे लेटर ! पुलिस तक पहुंची शिकायत

ADVERTISEMENTS

🔴 हाइलाइट्स

  • PWD महिला जूनियर इंजीनियर को लगातार गंदे लेटर भेज रहा है अज्ञात शख्स
  • लेटर में किए गए फर्जी साइन, पति का मोबाइल नंबर भी डाला गया
  • लेटर सीधे मुख्यालय को भेजा गया, बढ़ी चिंता
  • महिला इंजीनियर ने कहा – “मानसिक प्रताड़ना हो रही है, परिवार को खतरा है”
  • पुलिस को तहरीर देकर मांगी गहराई से जांच और आरोपी की गिरफ्तारी
  • पीड़िता की तैनाती बाराबंकी में, निवास लखनऊ के इंदिरा नगर में

सीएनई रिपोर्टर। लखनऊ के इंदिरा नगर में रहने वाली और बाराबंकी में तैनात एक महिला जूनियर इंजीनियर (जेई) को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोपी ने अश्लील और अपमानजनक लेटर भेजे हैं, जिनमें महिला के जाली दस्तखत और उनके पति का मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया गया है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब एक ऐसा ही लेटर सीधे उनके विभाग के मुख्यालय भेजा गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पीड़िता, जिनकी तैनाती बाराबंकी में है, ने बताया कि कई बार ऐसे गंदे लेटर मिलने पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह पर इन्हें नजरअंदाज किया। लेकिन 21 जुलाई को उनके मुख्यालय पर भेजे गए लेटर ने उनकी चिंता और बढ़ा दी। इस पत्र में उनके नाम से अपमानजनक बातें लिखी गई थीं और पति का नंबर डालकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई थी।

जान का खतरा, परिवार भी सुरक्षित नहीं

महिला जेई ने गाज़ीपुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में साफ कहा है कि यह पूरी साजिश उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने और सामाजिक रूप से बदनाम करने की है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह या शख्स हो सकता है, जो भविष्य में उनके या परिवार के साथ कोई अनहोनी कर सकता है।

पीड़िता ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments