HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अर्बन बैंक ने आपदा पीड़ितों को भेजी 10 लाख की मदद

अल्मोड़ा: अर्बन बैंक ने आपदा पीड़ितों को भेजी 10 लाख की मदद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बीते दिनों उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दृष्टिगत प्रभावितों एवं पीड़ितों की मदद के लिए अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अल्मोड़ा ने हाथ बढ़ाए हैं। बैंक की ओर से 10 लाख रुपए की धनराशि आपदा ​पीड़ितों के लिए भेजी गई है। बैंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस धनराशि का चेक मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपा।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस संकट की घड़ी में बैंक का प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए बैंक के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस धनराशि को उचित माध्यम से शीघ्र ही प्रभावितों के लिए भेजा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में बैंक की उपाध्यक्ष वसुधा पंत, एमडी पीसी तिवारी, डायरेक्टर गिरीश धवन तथा महाप्रबंधक बीएस मेहता समेत अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments