भारी बारिश अलर्ट: सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 4 अगस्त को बंद

0
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

जिलाधिकारी वंदना ने जारी किया आदेश

नैनीताल, 3 अगस्त, 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध, और जलभराव जैसे जोखिमों को देखते हुए, जिलाधिकारी वंदना ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।


ADVERTISEMENTS

इसके तहत, 4 अगस्त (सोमवार) को नैनीताल जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह अवकाश बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में मौजूद रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में, आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179, या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें