HomeBreaking Newsहल्द्वानी में मुर्दा जिंदा हो गया, देखती रह गई पब्लिक, शहर में...

हल्द्वानी में मुर्दा जिंदा हो गया, देखती रह गई पब्लिक, शहर में खूब चर्चा !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। शोर—शराबा हुआ और लोग पुलिस को बुलाते उससे पहले ही यह मुर्दा जिंदा होकर चुपचाप कहीं चल दिया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि शहर में नशेड़ियों कहीं कोई कमी नहीं है। इनकी उल—जलूल हरकत कई बार हैरान भी कर देती है। मामला मंगलवार दोपहर का है।

दरअसल, सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर घास और झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति बिलकुल अचेत अवस्था में पड़ा था। आस—पास से गुजर रहे लोगों ने पाया कि इसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है।

फिर कुछ लोग हिम्मत करके पास पहुंचे और बेसुध पड़े व्यक्ति को हिलाया—डुलाया। जब करीब 10 से 15 मिनट तक शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल के गार्डों का सूचना दी। सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधक को सूचित किया। प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के आने से पहले ही चल दिया

वहीं, दूसरी ओर मौके पर भीड़ भी जमा हो गई। इस बीच पुलिस पहुंच भी नहीं पाई थी कि अचानक यह मुर्दे की तरह पड़ा व्यक्ति चुपचाप उठा और बिना किसी से कुछ कहे कहीं चल दिया।

इधर मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास अकसर एकांत में कुछ नशेड़ी किस्म के लोग घूमते हैं।

बहुत संभव है कि यह व्यक्ति नशे की खुमारी में अस्पताल गेट के निकट एटीएम के पास घास व झाड़ियों में लेट गया था। फिर उसे नींद आ गई। शोर—शराबा सुन वह उठा और मौके से खिसक लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments