HomeAccidentदेहरादून : स्कूटी सवार युवती को बस ने कुचला, CCTV वीडियो वायरल

देहरादून : स्कूटी सवार युवती को बस ने कुचला, CCTV वीडियो वायरल

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। स्कूटी सवार युवती की जरा से लापरवाही ने उसकी जान ले ली। घटना कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी के पास की है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि युवती अचानक सड़क पर सीधे जा रही प्राइवेट बस को ओवरटेक करते हुए उसके आगे आ जाती है, जहां बस की टक्कर लगती है और वह टायर के नीचे कुचली जाती है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनाक्रम के अनुसार सोमवार शाम करीब तीन बजे के आसपास स्कूटी सवार युवती बस को लेफ्ट साइड से ओवरटेक करती है और अचानक से बस के सामने आ जाती है। तभी बस, स्कूटी सवार युवती को कुचल देती है। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने से स्कूटी आगे जा रहे ट्रक में भी पीछे से घुस गई थी, इस वजह से युवती को और ज्यादा गंभीर चोट आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर मौजूद लोग अपनी गाड़ी से युवती को तत्काल पास के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस काफी देरी से आई। यदि एंबुलेंस समय से आ जाती तो शायद युवती की जान भी बच जाती।

मृतका की शिनाख्त शइबानो के नाम से हुई है, जिसकी उम्र करीब 21 साल थी। युवती यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली थी। युवती ने इसी साल देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह कॉलेज के पास ही एक पीजी में रहती थी। सोमवार को वह अपनी किसी दोस्त से मिलने टर्नल रोड जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बायपास चौक पर फ्लाईओवर के पास वो प्राइवेट बस की चपेट में आ गई।पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments