उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, देखिए पूर्वानुमान

0
भारी बारिश का अलर्ट
भारी बारिश का अलर्ट

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। उत्तराखंड के कई जनपदों में सुबह से धूप की तपिश के बीच मौसम विभाग ने पुन: भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार रोज तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा होगी। हालांकि 27 व 28 जून को राज्य के चार जनपदों देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मानसूनी बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर टूट रही है। कई स्टेट और नेशनल हाईवे बार—बार बाधित हो रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए 25 व 26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं राजधानी देहरादून में आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान 34°C से 24°C के लगभग रहने की संभावना है। अन्य जनपदों में भी तापमान पर मानसूनी बारिश नियंत्रण रखे हुए है।

यहां देखिए, भारी बारिश का अलर्ट —

भारी बारिश का अलर्ट
ADVERTISEMENTS