HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: छह ब्लाकों के प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद, करीब...

अल्मोड़ा: छह ब्लाकों के प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद, करीब 56.57 फीसदी वोट पड़े

ADVERTISEMENTS

👉 मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू, पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाताओं ने डाले वोट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में आज जनपद के छह विकासखंडों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इन ब्लाकों में चुनाव मैदान में उतरे प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। शाम मतदान समाप्ति के बाद बंद मतपेटियों के साथ मतदान पार्टियों की वापसी शुरू हो चुकी है। जिले के छह ब्लाकों में शाम 5 बजे तक कुल 56.57 प्रतिशत मत पड़े, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आना बांकी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निबटा। मताधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की तादाद ज्यादा रही। छह ब्लाकों में शाम पांच बजे तक कुल 2,83,789 मतदाताओं में से कुल 1,60,548 मतदाताओं ने वोट डाला और इनमें 74075 पुरुष मतदाता हैं, तो महिला मतदाताओं की संख्या इससे अधिक 86473 है। मतदान पूरा होने के बाद मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू हो चुकी है और देर शाम तक कई पार्टियां सकुशल वापस लौट आई हैं।

कहां कितने वोट पड़े
———————————
ब्लाक मतदाता पड़े मत
—————————————
ताकुला 44102 24687
धौलादेवी 58476 33028
ताड़ीखेत 62342 35816
भैसियाछाना 25681 15005
लमगड़ा 51825 28683
चौखुटिया 41363 23329
(नोट— यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक का है)।
———————————

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments