HomeUttarakhandNainitalपंचायत चुनाव : सीडीओ अनामिका ने तल्ला रामगढ़ व सूफी के बूथों...

पंचायत चुनाव : सीडीओ अनामिका ने तल्ला रामगढ़ व सूफी के बूथों का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

धारी में मतदान का जोश, सुबह से उमड़ी भीड़

सीएनई रिपोर्टर। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल अनामिका ने आज त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के मतदान के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्ला रामगढ़ स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इससे पूर्व उन्होंने विकासखंड रामगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सूफी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा एवं मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, रैम्प, व्हीलचेयर तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

उधर धारी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल बूथ पर लोकतंत्र का जश्न देखा गया। यहां सुबह से मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। विशेष कर बूथ पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।

रेखा सती द्वारा प्रथम बार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल बूथ (धारी) में अपना मत डाला

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के तहत जनपद नैनीताल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जिले के चार विकासखंड रामगढ़, धारी, बेतालघाट एवं ओखलकांडा के कुल 312 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments