HomeBreaking Newsकोरोना अपडेट : एम्स ऋषिकेश में 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना अपडेट : एम्स ऋषिकेश में 13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि कृष्णानगर कॉलोनी, आईडीपीएल ऋषिकेश निवासी 22 वर्षीय पुरुष व चकजोगीवाला,छिद्दरवाला निवासी 33 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही लूंगिया मोहल्ला घंटाघर, देहरादून निवासी 41 वर्षीया महिला व 16 वर्षीय किशोर, बलवीर रोड, देहरादून निवासी 77 वर्षीय पुरुष, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 15 वर्षीया किशोरी, ग्राम ठिठकी कुवैदपुर, हरिद्वार निवासी 66 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTSAd Ad

सुभाषनगर ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 52 वर्षीय पुरुष, नजमपुर, गुरुकुल नारसन रुड़की हरिद्वार निवासी 76 वर्षीय पुरुष, अंबावाला, देहरादून निवासी 34 वर्षीया महिला, लालकुर्ती, रुड़की हरिद्वार निवासी 52 वर्षीय पुरुष, बिजोपुरा सहारनपुर , यूपी निवासी 35 वर्षीय पुरुष, विकासनगर देहरादून निवासी 34 वर्षीया महिला की एम्स में कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों के संबंध में एम्स की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments