HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : हिमांशु और कांचा शातिर बाइक चोर, खरीददार मो. हसन

हल्द्वानी ब्रेकिंग : हिमांशु और कांचा शातिर बाइक चोर, खरीददार मो. हसन

तीनों चढ़े पुलिस टीम के हत्थे, उगले राज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। राजपुरा का आशीष राम उर्फ कांचा और चोरगलिया का हिमांशु सम्मल मिलकर मोटरसाइकिल चुराते थे। किच्छा के मुहम्म्द हसन ने जिनमें से एक बाइक महज 4 हजार में खरीद ली। सोमवार को नैनीताल पुलिस टीम ने तीनों की गिरफ्तारी करने के साथ ही कई प्रमुख बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मी​णा ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले गए तथा मुखबिर मामूर कर हल्द्वानी शहर में चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 आरोपियों को मुक्त विश्वविद्यालय के पास जीतपुर नेगी वाले जंगल के अंदर से गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से चुराई गई मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया गया है। उक्त तीनों बाइक चोरियों के संबध में कोतवाली हल्द्वानी में 18 जुलाई 2025 को वादी अफजाल अली की तहरीर पर धारा 303(2) बीएनएस, 19 जुलाई 2025 को निकेत शाह की तहरीर पर धारा 303(2) बीएनएस व 19 जुलाई 2025 को वादी आसिफ की तहरीर पर धारा 303(2), बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पूछताछ में उगले यह राज

पूछताछ में आशीष राम उर्फ कांचा उम्र 21 वर्ष पुत्र पप्पू राम निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर 13 राजपुरा थाना हल्द्वानी व हिमांशु सम्मल उम्र 20 साल पुत्र राजेन्द्र सिंह सम्मल निवासी लछमपुर, कुंवरपुर थाना चोरगलिया ने कई राज उगले।

बताया कि दोनों मिलकर चोरी करते हैं, 2-3 दिन पहले उनके द्वारा बेस अस्पताल हल्द्वानी की पार्किंग से दो मोटर साइकिल चुराई थी। एक मोटरसाइकिल नानक स्विट्स के पास से चुराई जिसमें से एक बाइक UK04J8614 (सुपर स्पलेन्डर) को किच्छा ले जाकर मोहम्मद हसन पुत्र रहीम बख्श निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को चार हजार में बेच दी थी। बाइक संख्या UK04U4526 (अपाचे), बाइक संख्या UK04M8248 (अपाचे) को बाद में बेचने हेतु जगल में छुपा दिया था। आरोपी मो. हसन द्वारा बताया कि यह बाइक उसके द्वारा इन्ही से चार हजार में खरीदी तथा तीनों द्वारा यह भी बताया गया कि वे तीनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव एसआई ​अनिल कुमार, चौकी राजपुरा से एसआई सिमरल, चौकी मेडिकल से अ.उ.नि. मनमोहन सिंह रौतेला, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, अनिल गिरी, दिनेश नगरकोटी शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments