HomeUttarakhandBageshwarडीएम आशीष भटगांई ने किया पंचस्थानी कार्यालय का औचक निरीक्षण

डीएम आशीष भटगांई ने किया पंचस्थानी कार्यालय का औचक निरीक्षण

दिए जरूरी दिशा—निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पंचायत चुनाव के लिए स्थापित कंट्रोल रूम तथा पंचस्थानी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नियुक्त कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार लगाते हुए प्रत्येक दिन आने वाली फोन काल को पंजिका में अंकन करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को विकास भवन का रुख किया। पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कहा कि कंट्रोल रूम में प्रत्येक दिन आने वाली शिकायतों का तुरंत अंकन करेगा, जिसे अधिकारियों के संज्ञान में भी लाएगा। चुनाव ड्यूटी में गलती क्षम्य नही होती है। जो दायित्व दिए गए हैं उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने पंचस्थानी चुनावा कार्यालय का निरीक्षण किया। मतदान पार्टियों के लिए विकासखंडों को भेजे जाने वाले लेखन सामाग्रियों के बस्तों की भी जानकारी ली। चेकलिस्ट के आधार पर बस्ते में सभी लेखन सामाग्रियों को विकासखंडों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश, नोडल कंट्रोल रूम आशीष शर्मा उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments