HomeUttarakhandBageshwarजल संस्थान संविदा श्रमिक संघ में आंदोलन की सुगबुगाहट

जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ में आंदोलन की सुगबुगाहट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

12 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की बैठक जल संस्थान के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में कार्मिकों की विभिन्न समस्यों पर चर्चा हुई। श्रमिकों ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

स्थानीय कार्यालय में प्रांतीय प्रचार मंत्री पूरन चंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों ने कहा कि वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारीख तक किया जाए। खरेई पट्टी में आउटसोर्स कर्मचारियों को अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक का वेतन तथा एरियर दिया जाए।

उनके खातों में ईपीएफ का भुगतान नहीं हो सका है। जिससे 24 श्रमिक प्रभावित हैं। उन्हें साप्ताहिक अवकाश का भी भुगतान दिया जाए। पांच वर्ष से कार्यरत अकुशल कर्मचारियों को कुशल में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने आइडी कार्ड देने, जल निगम तथा ग्राम पंचायत को हस्तांतरित योजनाओं को अभी तक देख रहे श्रमिकों का समायोजन करने की मांग की।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन पांडे, आनंद सिंह मेर, अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी, सहायक अभियंता दीन दयाल, प्रधान सहायक चितरंजन श्रीवास्तव, नीतीश कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments