HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : पैर फिसलने से पहाड़ी से गिरी महिला, अस्पताल भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज : पैर फिसलने से पहाड़ी से गिरी महिला, अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कपकोट के बेड़ा मझेड़ा निवासी एक महिला घास काटते समय पहाड़ी से गिर गई। घायलावस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर व शरीर पर 12 टांके लगाए गए हैं। अत्यधिक रक्त स्राव के कारण महिला कमजोर हो गई है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेड़ा मझेड़ा निवासी 75 वर्षीय उमा जोशी पत्नी रमेश जोशी मंगलवार की सुबह घास काटते के लिए पास के ही जंगल गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से गिर गई। गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

फिलहाल खतरे से बाहर

साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद परिज उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए हैं। महिला के सिर और कमर में गंभीर चोट है। उपचार कर रहे डॉक्टर अरुण प्रकाश ने बताया की महिला के सिर और शरीर में 12 से अधिक टांके लगे है। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments