HomeBreaking Newsहल्द्वानी : पार्किंग और सफाई व्यवस्था जांचने को पहुंचे आयुक्त दीपक रावत

हल्द्वानी : पार्किंग और सफाई व्यवस्था जांचने को पहुंचे आयुक्त दीपक रावत

वर्कशॉप लाइन व नैनीताल रोड का दौरा

नालियों की सफाई प्रति सप्ताह कराने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को वर्कशॉप लाइन एवं नैनीताल रोड में नाले एवं बेसमेंट पार्किंग के साथ ही सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा कि सभी लोग वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें। सड़क पर वाहन पार्क किए जाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd

आयुक्त, दीपक रावत ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को हल्द्वानी शहर में नालियों की सफाई हेतु एक दिन सुनिश्चित कर सफाई करने और यह सफाई प्रत्येक सप्ताह कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप लाईन में जिन दुकानदारों को ट्रान्सपोर्ट नगर में दुकान आवंटित हो चुकी है, उन्हें वहाँ शिफ्ट करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि वर्कशॉप लाईन में सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत कार्य किया जाता है, तो उनकी चालानी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि नैनीताल रोड पर लोगों द्वारा कमर्शियल शॉप का संचालन किया जा रहा है लेकिन पार्किंग लोगों द्वारा मेन सड़क पर की जा रही है। संस्थानों द्वारा पार्किंग अन्यत्र लोगों को दी गई है जो उचित नहीं है।

आयुक्त ने मौके पर नगर आयुक्त, आरटीओ एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों को मेन सड़क पर खड़े वाहनों का चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नैनीताल रोड पर जनपथ कॉम्प्लेक्स में पार्किंग नहीं होने पर प्राधिकरण से मानचित्र निरीक्षण कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मेन रोड पर वाहन पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने नैनीताल रोड पर राम चिकित्सालय की पार्किंग के निरीक्षण के दौरान पाया कि राम हॉस्पिटल के बाहर बोर्ड पर वाहन पार्किंग “ठंडी सड़क” पर करने को लिखा गया था, जबकि राम पार्किंग में कोई वाहन खड़ा नहीं था। जिस पर आयुक्त ने कहा कि भविष्य में मेन सड़क पर वाहन खड़ा पाया जाता है, तो चालानी कार्यवाही की जायेगी।

नैनीताल रोड पर कल्याण ज्वैलर्स की पार्किंग थी लेकिन पार्किंग पर बड़े-बड़े गड्ढे थे जिस पर पार्किंग नहीं की जा सकती थी। जिस पर आयुक्त ने संस्थान के स्वामी को एक सप्ताह के भीतर पार्किंग सुचारु करने के निर्देश दिए — नहीं करने पर चालानी कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी के साथ ही सिंचाई, लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments