HomeUttarakhandAlmoraपिकअप में रखे कट्टों में मिला 4.22 लाख से अधिक का गांजा,...

पिकअप में रखे कट्टों में मिला 4.22 लाख से अधिक का गांजा, दो गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

पुलिस को सब्जी बता गुमराह करने की कर रहे थे कोशिश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सल्ट क्षेत्र अंतर्गत एक पिकअप वाहन में रखे दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत 4 लाख 22 हजार 375 रुपये बताई गई है।

ADVERTISEMENTSAd

गत दिवस थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल सड़क मरचूला के पास चेंकिग के दौरान एक पिकअप संख्या UK01-CA-0780 को रोका। तलाशी के दौरान चालक विशाल सिंह व परिचालक भूरे से पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछा गया। तो उनके द्वारा बताया गया कि इन कट्टों में सब्जी है। शक होने पर खोल कर देखा तो दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पिकअप हुआ सीज, दोनों गिरफ्तार

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया गया और वाहन को सीज किया गया।

सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे माल

आरोपी गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे।जिसे वहां ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गांजा किससे खरीद कर ला रहे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। तत्पश्चात् आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी जायेगी।

आरोपियों में विशाल सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश तथा हाल रामनगर जिला नैनीताल का रहने वाला है। वहीं भूरे उम्र-19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर में रहता है।

थाना सल्ट पुलिस टीम में एसआई कमित जोशी, अपर उनि लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र व संजू कुमार तथा
कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments