HomeBreaking Newsदारू पार्टी में हंसी—मजाक के बीच अपने ही दोस्त को मार दी...

दारू पार्टी में हंसी—मजाक के बीच अपने ही दोस्त को मार दी गोली, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। यहां पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली दारू पार्टी के दौरान हंसी—मजाक में पिस्टल से छेड़खानी कर रहे लड़के से चल गई और पास बैठे उसके दोस्त को लग गई। युवक अपने साथी को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलपुर चौक पर स्थित मेहुवाला में दोस्तों को शराब पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में पिस्टल से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।

घर की छत पर चल रही थी शराब पार्टी

बताया जा रहा है कि मेहुवाला माफी निवासी अमन ऑनलाइन बिजनेस व अन्य कार्य करता है। रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को दारू पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान अमन ने 32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली और दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा।

भूल गया कि पिस्टल में गोली है

पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था और पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्टल का ट्रिगर दब गया और चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्टल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर के सीने में लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया और सभी लोग सागर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने सागर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक अमन और उसके दोस्त फरार हो गए। आरोपी अमन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments