HomeBreaking Newsपाकिस्तानी गोलीबारी में सूबेदार मेजर शहीद, 2 माह बाद थी रिटायरमेंट

पाकिस्तानी गोलीबारी में सूबेदार मेजर शहीद, 2 माह बाद थी रिटायरमेंट

सीएनई डेस्क। पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी में वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के शाहपुर के रणबांकुरे सूबेदार मेजर 48 वर्षीय पवन कुमार बलिदान हो गए हैं। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में वे शहीद हो गए। शहीद की पार्थिव देह कल उनके गांव पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। चार दिन से पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले किए जा रहे हैं। हिमाचल के कांगड़ा के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शनिवार की सुबह सात बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही थी। इसके जवाब में सूबेदार मेजर पवन कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की। इसी कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसकी पुष्टि की है। आज रात या कल सुबह तक शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

सेवानिवृत्ति से 2 माह पूर्व शहादत

सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। 2 महीने बाद उनकी रिटायरमेंट होनी थी। इससे पहले ही वे शहीद हो गए। पवन कुमार अपने पीछे बेटा-बेटी, पत्नी और माता-पिता को छोड़कर गए हैं। बताया जा रहा है कि शहीद के पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए थे।

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार से पार्षद शुभम ने बताया कि सेना की ओर से आज सुबह 9 बजे परिजनों को पवन कुमार की शहादत की सूचना दी गई। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि अभी राजौरी में शहीद की पार्थिव देह का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। इसके बाद पार्थिव देह पैतृक गांव लाई जाएगी। उधर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पवन कुमार की शहादत की जानकारी परिजनों से मिली है। उनकी यूनिट से डिटेल्स मांगी जा रही है। इसके अलावा परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments