HomeAccidentभयानक: जिंदा जल गए पति-पत्नी और 3 बेटियां, मां से चिपका मिला...

भयानक: जिंदा जल गए पति-पत्नी और 3 बेटियां, मां से चिपका मिला बेटी का शव

कानपुर में रविवार रात 8 बजे एक 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में एक परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी 3 बेटियां हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना था। ऊपर के 4 फ्लोर में दो भाइयों का परिवार रहता था।

ADVERTISEMENTSAd

आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर कारखाने से हुई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। घर में रखे सिलेंडर, केमिकल और एसी फटने लगे। आग ने 10 से 15 मिनट में पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। मामला चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का है।

हादसे में कारोबारी मो. दानिश (45), उनकी पत्नी नाजमी सबा (42), बेटी सारा (15), सिमरा (12), इनाया (7) की जलकर मौत हो गई। दानिश और उनके परिवार का शव जिस हालत में अंदर मिला है, उसे देखकर फायर कर्मी तक रोने लगे।

घर के अंदर गए अफसर ने बताया कि एक बेटी का शव मां से लिपटा हुआ मिला। ऐसा लगता है कि मां ने बेटियों को बचाने के लिए खूब कोशिश की। आग लगने के बाद दानिश अपने बुजुर्ग पिता को लेकर बाहर आ गए थे। वह पत्नी और बेटी को लेने वापस अंदर गए, लेकिन आग से बाहर नहीं आ पाए।

दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग के आगे बेबस नजर आईं

दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। रात 1.30 बजे लखनऊ से SDRF के जवान भी रेस्क्यू के लिए पहुंचे। आग को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। फायर फाइटर्स ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन मकान में केमिकल रखा होने की वजह से आग कंट्रोल नहीं हो पाई। दमकल टीम ने ऊपरी फ्लोर में कई जगह से दीवार तोड़कर छेद किए। फिर अंदर पानी डाला गया। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद फायर टीम ने मां-पिता और 3 बेटियों के शव निकाले गए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments