रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

पाकिस्तान से आयात बैन, जहाजों को बंदरगाहों पर एंट्री नहीं

0
पाकिस्तान से आयात बैन, जहाजों को बंदरगाहों पर एंट्री नहीं

पहलगाम/नई दिल्ली | भारत ने शनिवार को पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके साथ ही भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। बंदरगाह और शिपिंग मिनिस्ट्री ने कहा कि भारतीय जहाज भी पाकिस्तानी बंदरगाहों पर नहीं जाएंगे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सरकार के इन फैसलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पीएम मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 75 लोगों को PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी ने मीडिया से की है। देश में मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए। उधर पाकिस्तान ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी. है। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि किस जगह पर इस मिसाइल का टेस्ट किया गया है।

आतंकियों के सर्च ऑपरेशन का दायरा साउथ कश्मीर से जम्मू के पीर पंजाल रेंज तक पहुंचा

NIA ने बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच के दायरे पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है। सर्च ऑपरेशन को साउथ कश्मीर से आगे जम्मू के चेनाब और पीर पंजाल रेंज तक कर दिया है। इसमें पुंछ और राजौरी इलाके को भी शामिल किया गया है। इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन अब शुरू कर दिया गया है। ये माना जा रहा है कि आतंकी हमले के 11 दिन बाद संदिग्ध अब साउथ कश्मीर के अलावा दूसरे इलाकों में भी छुपे हो सकते हैं। इसलिए जांच और सर्च ऑपरेशन के दायरे को बढ़ाया गया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पहलगाम अटैक से पहले ही भागने के रूट को प्लान कर लिया था। इस वजह से अभी तक आतंकियों की लोकेशन को ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।

ADVERTISEMENTS