बागेश्वर : होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत

0
होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत
होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत

सुबह तक सही हालत में देखा गया था

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र अंतर्गत नगर के एक होटल में ठहरे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील रोड़ स्थित एक होटल में गुरुवार को एक व्यक्ति कमरा लेकर रुका था। जिसकी आईडी में नाम संजय परिहार पुत्र खीम सिंह परिहार निवासी ग्राम सेल्टा रवाईखाल दर्ज था। उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।

होटल मालिक द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

वहीं पुलिस पूरी मामले की जांच में जुट गई है। होटल के संचालक ने बताया कि मृतक गत देर रात कमरे के लिए आया था। आज सुबह तक सही हालत में था। उसके बाद ही उसकी मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS