देहरादून के दून अस्पताल में बनी मजार तोड़ी; धामी सरकार ने देर रात मजार पर चलाया बुलडोजर

0
देहरादून के दून अस्पताल में बनी मजार तोड़ी; धामी सरकार ने देर रात मजार पर चलाया बुलडोजर

देहरादून | धामी सरकार का अवैध मजारों के खिलाफ एक्शन जारी है। प्रदेशभर में अब तक 600 से ज्यादा अवैध मजारों को तोड़ा जा चुका है। वहीं देर रात देहरादून के दून अस्पताल में बनी सालों पुरानी मजार पर बुलडोजर चला दिया गया।


ADVERTISEMENTS

मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच पूरी कर मजार को तोड़ दिया गया है। ये मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। मजार तोड़ने के तुरंत बाद रातों-रात मलबे को भी वहां से हटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने मजार को लेकर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सीएम के निर्देश पर देहरादून डीएम ने इस पर जांच कराई। प्रशासन द्वारा मजार के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके द्वारा राजस्व, नगर निगम, पी डब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच पड़ताल की गई।

जांच के बाद मजार को सरकारी भूमि में बना हुआ पाया गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए देर रात मजार को तोड़ दिया गया है। जिस जगह यह मजार बनी हुई थी वह दून अस्पताल और शहर के बीच वाला इलाका है। इसी के अगल-बगल में बड़ी मुस्लिम आबादी भी रहती है। ऐसे में इस दौरान सुरक्षा भी के भी खड़े इंतजाम किए गए थे।

इस मजार का एक गेट मुख्य सड़क की ओर था, जबकि दूसरा गेट दून अस्पताल के अंदर था। कहा यह भी जाता है कि अस्पताल में इलाज के दौरान आने वाले मरीज यहां इबादत करते थे और चादर भी चढ़ाते थे। ऐसे में मजार के टूट जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए सुरक्षा के कारण इंतजाम की है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1