HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा, पुलिस ने लगा दी...

हल्द्वानी : ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा, पुलिस ने लगा दी क्लास

हल्द्वानी | ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने व कराने वाले व्यक्ति/रिक्शा चालक के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही की।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दिया। यह कृत्य न केवल असुरक्षित है बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन भी किया।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चेकिंग अभियान चलाया और ई-रिक्शा चालक व स्टंटबाज़ व्यक्ति को चिन्हित कर जांच के उपरांत चालक जावेद खान पुत्र वख्खन खान, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार 2000 रुपये चालान की कार्यवाही की गई। एवं स्टंट के साथ यात्रा करने दूसरे व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की। साथ ही दोनों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का खतरनाक एवं गैरकानूनी कृत्य दोबारा न दोहराया जाए।

पुलिस की जनता से अपील – नैनीताल पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। अपने और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार के स्टंट, असुरक्षित या नियम विरुद्ध व्यवहार से बचें। ऐसे कृत्य आपके जीवन के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। यदि आप इस प्रकार की किसी घटना को देखें तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments