HomeJob AlertUKSSSC ने 416 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, क्लिक कर जानें डिटेल

UKSSSC ने 416 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, क्लिक कर जानें डिटेल

देहरादून | उत्तराखंड में UKSSSC ने समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। प्रदेश में 416 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार युवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 अप्रैल रखी है। यानी युवा 15 अप्रैल से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2025 रखी गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 18 मई से 20 मई के बीच तय की गई है। आयोग ने भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 तय की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

post 2

भर्ती में आयु सीमा 21 साल से 42 साल तक रखी गई है और इसमें शैक्षिक अर्हता स्नातक रहेगी। हालांकि विभिन्न पदों पर अलग-अलग शर्तें रखी गई हैं, जिसकी जानकारी युवा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments